हैमर थ्रो में पूजा यादव का डंका

By: Jun 10th, 2019 12:06 am

धर्मशाला में केंद्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का तीसरा दिन

धर्मशाला – केंद्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन खिलाडि़यों का भरपूर उत्साह दिखाई दिया। रविवार को आयु वर्ग 14 ,17 एवं 19 वर्ग के मुकाबले हुए। हैमर थ्रो में अंडर-19 गर्ल्ज के फाइनल में वाराणसी संभाग की बालिका खिलाड़ी पूजा यादव ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-17 ट्रिपल थ्रो में एरनाकुलम संभाग की बालिका खिलाड़ी श्रीपार्वती एम प्रथम स्थान पर रही। गुरुग्राम संभाग की सहायक आयुक्त कांता रानी चुग द्वारा इन खिलाडि़यों को पुरस्कृत किया गया।  आयु-वर्ग 19 डिस्कस थ्रो में केंद्रीय विद्यालय बरनाला (चंडीगढ़ संभाग) की खिलाड़ी जसकिरण कौर प्रथम स्थान पर रही। 3000 मीटर वाक दौड़ में केंद्रीय विद्यालय भांडुप शिफ्ट एक (मुंबई संभाग) की खिलाड़ी साक्षी राजे ने पहला स्थान कब्जाया। वहीं, अंडर-17 के अंतर्गत लंबीकूद में केंद्रीय विद्यालय रेवाड़ी (गुरुग्राम संभाग) की खिलाड़ी मनाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App