होशियारपुर रोड पर युवक से पकड़ा चिट्टा

By: Jun 6th, 2019 12:02 am

ऊना -ऊना पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान को लगातार सफलता मिल रही है। अभियान के तहत ऊना पुलिस ने पुराना होशियारपुर रोड पर देर रात चिट्टे के आरोपी को दबोचा है। आरोपी की पहचान सन्नी कुमार निवासी पंजाब के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआईयू की टीम गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को ऊना मुख्यालय पर पुराना होशियारपुर रोड पर जाते हुए एक व्यक्ति को संदेह हुआ। इसके चलते इस व्यक्ति की चैकिंग ली गई तो इस व्यक्ति से 6.80 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि अभी हाल ही में हरोली पुलिस ने भी चिट्टे के साथ आरोपी को दबोचा है। इसके अलावा अन्य मामलों में भी पुलिस ने चिट्टे के आरोपियों को पकड़ा है। लगातार पुलिस के अभियान को सफलता मिल रही है। उधर, इस बारे में डीएसपी हैडक्वार्टर अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस टीम की ओर से पंजाब राज्य के व्यक्ति को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

 

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App