10 विश्व रिकार्ड कायम कर कांगड़ा रचेगा नया इतिहास 

कांगड़ा—अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले दो दिवसीय  समारोह की तैयारी कांगड़ा में जोरों-शोरों से की जा रही है। हिमालय हरिद्वार हस्प्ताल व त्रिगर्त दिव्य योग, प्राकृतिक चिकित्सिका व ध्यान केंद्र कांगड़ा के तत्त्वावधान में 14 व 15 जून को विश्व कीर्तिमान बनाए जाएंगे। यह जानकारी केंद्र के संस्थापक  योगाचार्य रणजीत सिंह ने गुरुवार को यहां दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान दस विश्व कीर्तिमान स्थापित किए जाएंगे तथा  दो दिवसयी निःशुल्क योग शिविर में 1000 से ज्यादा योग साधकों व स्कूल के बच्चों को योग सिखाया जाएगा। कार्यक्रम में आयुष मंत्रालय का सामान्य योग प्रोटकॉल योग होगा। नगर परिषद कांगड़ा में आयोजित होने वाले इस वर्ल्ड योग कार्यक्रम में मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री सुरेश भरद्वाज रहेंगे।कार्यक्रम में योग के माध्यम से विश्व विख्यात योग गुरु रणजीत सिंह 32 वर्ल्ड रिकार्ड होल्डर नशामुक्त, रोजगार युक्त भारत का संदेश भी देंगे। एक छोटी शुरुआत कर कांगड़ा के प्रांगण में विश्व स्तरीय अक्रो योग, ऐर्रिअल योग, व्हीलयोग, योग थेरेपी मसाज व प्राकृतिक चिकित्सिका के साथ सर्वकायकल्प की सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा भविष्य में योग ग्राम का स्वरूप लेगी।