100 मीटर खाई खाई में गिरी कार

By: Jun 10th, 2019 12:10 am

लंगेसर के पास पेश आया हादसा, गंभीर चालक पालमपुर रैफर

लडभड़ोल—लड़भड़ोल तहसील क्षेत्र के भगेहड़-लंगेसर गांव के पास एक सड़क दुर्घटना हुई है, जिसमें स्वार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।  हादसा शनिवार रात लगभग एक बजे के आसपास पेश आया है।  घायल व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए पालमपुर रैफर किया गया। जानकारी के अनुसार चकरोड़ गांव के निवासी संजय कुमार अपने किसी रिश्तेदार के घर भगेहड़ गया हुआ था। वापस आते समय वह अपनी नैनो गाड़ी से लंगेसर से गुजर रहा था तभी अचानक वह गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे लुढ़क गई। 100 मीटर लुढ़कने के बाद गाड़ी एक छोटे पेड़ में अटक गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गऐ। घटना होते ही मामले की जानकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। लगभग नौ बजे एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को सिविल अस्पताल लड़भड़ोल पहुंचाया। गया। लड़भड़ोल अस्पताल में डाक्टर रोहित चौहान द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए रेफर किया गया हैं। घायल की उम्र लगभग 37 वर्ष बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार एमआरआई के लिए घायल को टांडा रैफर किया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App