100 मीटर खाई में गिरी जीप

By: Jun 24th, 2019 12:05 am

पांगी—उपमंडल के प्रधबाल के पास एक पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर 100 मीटर नीचे जा गिरने से चालक घायल हो गया। वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल किलाड़ में भर्ती करवाया गया है। जहां घायल चालक की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है। ंजानकारी के अनुसार चलोली से किलाड ़की ओर आ रही पिकअप ग्रिफ जंक्शन प्रधबाल के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। परिणामस्वरूप पिकअप चालक शाम सिंह वासी गांव चलोली घायल हो गया। पिकअप गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहंुचे लोगों ने तुरंत घायल चालक को उठाकर उपचार के लिए किलाड़ भिजवाने के साथ पुलिस को सूचित किया। सूचना पाते ही पांगी पुलिस थाना से एक टीम ने मौके पर पहंुचकर घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ गवाहों के बयान दर्ज किए। आरंभिक जांच में दुर्घटना की वजह चालक की लापरवाही व तेज गति से ड्राइविंग आंकी गई है।  उधर, एसपी चंबा डा. मोनिका भुटुंगरू ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना को लेकर पांगी पुलिस थाना में मामला दर्ज कर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App