108 में गूंजी किलकारियां 

By: Jun 14th, 2019 12:05 am

चंबा—डलहौजी उपमंडल के कनियाड़ गांव की कांता देवी का 108 एंबुलेंस स्टाफ  ने बीच राह में सुरक्षित प्रसव करवाकर नवजीवन प्रदान किया है। कांता देवी ने एंबुलेंस में बेटे को जन्म दिया है। महिला व नवजात को डलहौजी अस्पताल में  चिकित्सीय जांच के बाद एडमिट कर लिया गया है। जहां मां- बेटे की हालत बेहतर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार गुरुवार सवेरे कांता देवी के परिजनों ने 108 एंबुलेंस को कॉल कर सहायता मांगी। 108 एंबुलेंस के ईएमटी मनोज कुमार व पायलट राजेंद्र कुमार बिना देर किए कांता को लेकर अस्पताल पहंुचाने को निकल पडे़। मगर बीच राह में कांता देवी की प्रसव पीड़ा काफी तेज हो गई। ईएमटी ने महिला की जांच की और पाया कि प्रसव किसी भी समय करवाना पड़ सकता है। उन्होंने तुरंत आवश्यक तैयारियां पूर्ण की और एंबुलेंस में ही कांता देवी का प्रसव करवाने का निर्णय लिया। और एंबुलेंस स्टाफ  ने कांता का सुरक्षित प्रसव करवाने में सफलता हासिल कर ली। एंबुलेंस कर्मियों की इस सफलता पर कार्यक्रम प्रबंधक अभिषेक भंगालिया ने ईएमटी मनोज कुमार व पायलट राजेंद्र कुमार को बधाई दी है। बहरहाल, कनियाड गांव की कांता देवी ने गुरुवार को 108 एंबुलेंस में बेटे को जन्म दिया। कांता का सुरक्षित प्रसव करवाने में एंबुलेंस स्टाफ  ने अहम भूमिका अदा की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App