11 को तूफान की चेतावनी

By: Jun 8th, 2019 12:05 am

शिमला —जिला शिमला में आगामी एक सप्ताह तक मौसम फिर से जनता की दिक्कतें बढ़ा सकता है। मौसम विभाग ने जिला शिमला मंे 13 जून तक मौसम खराब बना रहने की संभावना जताई है। इतना ही नहीं जिला शिमला में 11 जून को मौसम फिर से रौद्र रूप दिखाएगा। मौसम विभाग ने जिला शिमला के कुछ स्थानों पर 11 जून को बाारिश के साथ तूफान चलने की चेतावनी जारी की है। जिला शिमला में शुक्रवार को मौसम साफ बना रहा। शिमला के साथ ऊपरी शिमला में दिनभर चटक धूप खिली रही। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में फिर से उछाल आया है। अधिकतम तापमान में उछाल आने से राजधानी शिमला में भी जनता को धूप से बचने के लिए छाव तलाशते हुए देखा गया। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आया है। हालांकि शिमला के न्यूनतम तापमान में बीते गुरुवार के मुकाबले गिरावट आई हैै, जिसके चलते जिला शिमला में रात के समय गर्मी का प्रकोप कम हुआ है। जिला शिमला के कुफरी व सराहन में बीते 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई है, जिससे शिमला के न्यूनतम तापमान में गिरावट आंंकी गई है, मगर अधिकतम तापमान में उछाल आने से शिमला मेंं दिन के समय फिर से गर्मी का प्रकोप बढ़ा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App