40 किलो में इक्षिता ने जीता गोल्ड मेडल

By: Jun 19th, 2019 12:05 am

कुल्लू —जिला स्तरीय वुशू खेल स्पर्धा का आयोजन जिला वुशू खेल संघ की ओर से अकेडमी हिल्ज पब्लिक स्कूल गदौरी में किया गया। इस दौरान जिला के लगभग 160 वुशू खिलाडि़यों ने भाग लिया, जिसमें 20 किलोग्राम  वर्ग में ललिता ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि गरिमा ने रजत और चाहत ने कांस्य पदक हासिल किया। 24 किलोग्राम में अंशिका त्यागी ने स्वर्ण पदक, समीत्रा ने रजत, स्नेहा ने कांस्य पदक हासिल किया। आस्था सूद ने स्वर्ण पदक, सोनम ने रजत व आराध्य ने कांस्य पदक हासिल किया। 36 किलोग्राम में अनन्या शर्मा ने स्वर्ण, 39 में अंशनी ने स्वर्ण पदक हासिल किया. जबकि 40 किलोग्राम में इक्षिता ने स्वर्ण पदक, महक ने रजत व रिधिमा ने कास्यं पदक हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान बतौर मुख्यातिथि नबर नेगी उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को वुशू के प्रति अपनी रुचि को बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज के दौर में मार्शल आर्ट और वूशू को सीखना बेहद जरूरी है। इस अवसर पर कराटे संघ के अध्यक्ष वेद प्रकाश, वुशू संघ की चेयरपर्सन रमा शर्मा, कोषाध्यक्ष चेतन, सहसचिव हरीश, हरीश उपाध्यक्ष, नीलम, सहसचिव सुरेश , अकेडमी हिल्ज पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य गायत्री शर्मा, प्रबंधक वनीता शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App