42 डिग्री पर तपा पांवटा.. सन्नाटा पसरा

By: Jun 10th, 2019 12:05 am

पांवटा साहिब—पांवटा साहिब में सूर्यदेव फिर प्रचंड हो गए हैं। तीन चार दिनों की राहत के बाद अब पारा फिर से चढ़ने लगा है। बीते शनिवार के मुकाबले पांवटा साहिब के तापमान मंे रविवार को दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। रविवार को पांवटा साहिब का तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। लोग गर्मी से बचने के तरह तरह के उपाय करते देखें जा सकते हैं। हालांकि रविवार को छूट्टी होने के कारण स्थानीय लोग कम ही बाहर निकले। लेकिन बाहरी राज्यों से आजकल पांवटा साहिब में काफी भीड़ बढ़ गई है। विशेषकर गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में आजकल हेमकुंड साहिब यात्रा की संगते भारी संख्या मे पहंुच रही है। रविवार को भी पांवटा साहिब मंे सैकड़ों की संख्या मंे संगत पहंुची जिन्हें पांवटा की लू लगती गर्मी से दो चार होना पड़ा। जानकारी के मुताबिक पांवटा साहिब में आजकल बढ़ती गर्मी के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। दिन में लू के थपेड़े लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। दिन के समय दोपहिया वाहनों पर बाहर निकलने वाले लोगों को सांस लेने में भी दिक्कतें आ रही है। पंखे व कूलर भी गर्म हवाएं देने लगे हैं। वहीं गर्मी के बढ़ने से जहां ठंडे पेय पदार्थ बेचने वालों की चांदी हो रही है वहीं पंखे व कूलर सहित एसी बेचने वालों का धंध भी चमक रहा है। लोग इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों पर पंखे और कूलर खरीदते दिखाई दे रहे हैं। वहीं झोपड़पट्टी के बच्चे दिनभर बाता नदी और यमुना नदी के स्नान कर अपने आप को ठंडा करते देखे जा रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App