अंडर-19 में खुन्नी स्कूल के छात्र ओवरऑल चैंपियन

By: Jul 14th, 2019 12:05 am

नारकंडा—पर्यटन नगरी नारकंडा की वरिष्ठ माद्यमिक पाठशाला में आयोजित कुमारसैन- ननखड़ी खंड की अंडर-19 गर्ल्स प्रतियोगिता का शनिवार को विधिवत समापन हुआ। खेलकूद प्रतियोगिता में 23 स्कूलों के 329 छात्राओं ने भाग लेकर उम्दा प्रदर्शन किया और अपने स्कूलो के लिए पुरस्कार जीते। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा चंद्रेश्वर कुमार शर्मा ने बतौर मुख्यथिति शिरकत की। समारोह में पहंुचने पर स्कूल के प्रधानाचार्य कृष्ण शर्मा ने मुख्याथिति का स्वागत किया और उनको सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए विभाग एवं सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि खेल भी पढ़ाई॒ की तरह बच्चों के विकास में॒ महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। इस तरह की प्रतियोगियों से बच्चों सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन स्कूलों ने प्रतियोगिता में भाग नही लिया है उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी। प्रतियोगिता के समापन समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया, जिसने लोगों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता प्रभारी राज कुमार जिष्टू तथा खेल प्रभारी वीर सिंह मेहता ने खेल प्रतियोगिताओं का परिणाम प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि विभिन प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाडि़यों का चयन नेरवा में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। प्रतियोगिता में कबड्डी और लोकनृत्य में॒ नारकंडा स्कूल ने बाजी मारी, वालीबाल में ननखड़ी ,खो-खो में खुंनी, समूहगान व् भाषण में कुमारसैन स्कूल की वैशाली, एक्ट प्ले में मझोली टिप्पर स्कूल अव्वल रहा। वही खुंन्नी स्कूल को ओवर आल सर्वश्रेठ स्कूल का खिताब दिया गया। नारकंडा स्कूल के प्रधानाचार्य ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी विशेष तौर पर ग्रीनबेरी वेलफेयर नारकंडा के एमडी राजेश गुप्ता एवं केसी एग्रोफ्रेश के शिशु मेहता जी का आभार व्यक्त किया। क्रिकेट में उपलब्धियों के लिए नगर पंचायत नारकंडा के सचिव हरी कपूर को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नारकंडा स्कूल के प्रधानाचार्य कृष्ण चंद शर्मा, हरी कपूर, पार्षद सूंदर नेगी, निशांत परदेसी, राकेश शर्मा, सएम सी प्रधान ज्ञान कैंथला विभिन स्कूलों के अध्यापक व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App