अभिनव कार्यक्रम में हिमाचल से पहुंचे छह किसान 

By: Jul 20th, 2019 12:01 am

सुंदरनगर –भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली द्वारा 91वां स्थापना दिवस, पुरस्कार वितरण समारोह एवं अभिनव किसान सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में देश भर से आए कृषि वैज्ञानिकों तथा लगभग 220 अभिनव किसानों कोे उनकी इनोवेशन प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त हुआ। भारत सरकार के केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर इस समारोह के मुख्यातिथि थे। हिमाचल प्रदेश से मंडी, कुल्लू, बिलासपुर तथा सिरमौर जिला से छह किसानों का इस समारोह में इनोवेशन प्रदर्शित करने का चयन हुआ था, जिन्होंने पोस्टर के माध्यम से अपनी इनोवेशन को प्रदर्शित किया। इसी कड़ी में कृषि विज्ञान केंद्र मंडी से नामित प्रगतिशील किसान परमा राम चौधरी ने भी अपनी इनोवेशन को प्रदर्शित किया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, कृषि प्रोद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, क्षेत्र जिनके अंतर्गत चार राज्यों पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर व उत्तरांचल के 69 कृषि विज्ञान केंद्र आते हैं, से मात्र दो किसानों एक पंजाब से व दूसरा हिमाचल प्रदेश से परमा राम चौधरी को ही उनकी इनोवेशन को मौखिक तौर पर प्रस्तुतिकरण करने का मौका मिला। परमाराम चौधरी ने उनकी इनोवेशन घर की छत पर सपैंट मशरूम कम्पोस्ट में सब्जी उत्पादन से अधिक आय पर अपनी प्रस्तुति दी। साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा उनके पोस्टर को प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App