अस्थियां उठा रहे लोगों पर गिरा श्मशानघाट का लेंटल

लदरौर—भोरंज उपमंडल की बाहन्वीं पंचायत में भरमोटी श्मशानघाट में अस्थियां धोने व एकत्रित करने गए लोगों पर श्मशानघाट का लेंटल अचानक गिर गया। इस दौरान करीब आधा दर्जन लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई और बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार बाहन्वीं पंचायत के भरमोटी गांव में एक बुजुर्ग महिला की तीन दिन पहले अचानक मौत हो गई थी। महिला का अंतिम संस्कार भरमोटी गांव के साथ बने श्मशानघाट में किया गया था। बुधवार सुबह जब परिवाजन व ग्रामीण श्मशानघाट पर अस्थियां धोने व एकत्रित करने गए, तो कुछ ही समय में श्मशानघाट का लेंटल धड़ाम से गिर गया। इस दौरान लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। लेंटल का मलबे के नीचे अस्थियां दब गई। बाद में लेंटर के मलबे और उसके हिस्से को तोड़कर हटाया गया और बाद में अस्थियों को धोकर एकत्रित किया गया। इस घटना से सभी लोग सहमे हुए हैं। बाहन्वीं पंचायत प्रतिनिधि सुरेश कुमार, प्रकाश चंद, कर्म चंद, विनोद कुमार, विनय कुमार, मोनू, अनिल कुमार, पृथी चंद, सतीश कुमार ने बताया कि इस घटना से किसी भी व्यक्ति को चोंटे नहीं आई है। उल्लेखनीय है कि श्मशानघाटों के निर्माण के बाद उनकी कोई भी मरम्मत लंबे समय से नहीं हो रही है। जाहू, मंुडखर, भौंखर, कड़ोहता, भलवानी, बडैहर व धमरोल में पंचायतांे में बने कुछ श्मशानघाटों की दशा दयनीय है।  इस संदर्भ मंे बाहन्वीं पंचायत प्रधान दीप चंद ने बताया कि श्मशानघाट का लेंटल गिरने की सूचना मलते ही मौका देखा गया। बारिश की वजह से लेंटल गिरा है। इसकी मरम्मत करवाकर लेंटल डालवा दिया जाएगा।