आईएएस जितेंद्र यादव का हरियाणा में तबादला

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में यूटी कैडर आईएएस स्पोर्ट्स सेक्रेटरी जितेंद्र यादव का ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हें डेपुटेशन में हरियाणा में भेजा गया है। बताते हैं कि यह ट्रांसफर पहली जुलाई 2019 को किया गया है। जितेंद्र यादव अब हरियाणा प्रशासन में कार्यरत होंगे। वह यहां तीन साल तक डेपुटेशन पर रहेंगे। जितेंद्र यादव 2010 सिविल सर्विसेज बैच के आइएएस अधिकारी हैं। यादव की गिनती तेज तरार्र युवा अफसरों में होती है।