आज पुलिस भर्ती का आखिरी मौका

By: Jul 14th, 2019 12:05 am

चंबा—मुख्यालय में आयोजित पुलिस की भर्ती प्रक्रिया के पहले चार दिनों के दौरान किसी कारणवश भर्ती देने से वंचित युवाओं को अंतिम मौका प्रदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में भर्ती देने से छूटे युवा रविवार को पुलिस मैदान में पहंुचकर दमखम दिखा सकते हैं। यह जानकारी जिला पुलिस कप्तान डा. मोनिका भुटुंगरू ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यालय के पुलिस मैदान में दस जुलाई से आयोजित भर्ती प्रक्रिया में शनिवार तक 5701 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिसमें अब तक 4832 अभ्यर्थियों ने ही भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया। इसमें 3097 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता टेस्ट क्वालीफाई किया है। 1735 अभ्यथी शारीरिक दक्षता टेस्ट को क्वालीफाई नहीं कर पाए हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को पुलिस भर्ती का अंतिम दिन है, जो कि चालकों की भर्ती के लिए रखा गया है। मगर पिछले चार दिनों के दौरान किसी कारणवश भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा न लेने वाले अभ्यर्थी भी शारीरिक दक्षता टेस्ट के लिए सुबह छह बजे मैदान में आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि छह बजे के बाद पहंुचने वाला अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले सकेगा।उल्लेखनीय है कि चंबा जिला में इस पुलिस भर्ती प्रक्रिया के जरिए पुरुष आरक्षी के 54, महिला आरक्षी के 16 और चालकों के दस पद भरे जाएंगे। चंबा जिला में भर्ती प्रक्रिया दस से 15 जुलाई तक जारी रहेगी। मैदानी बाधाओं को पार करने वाले युवाओं को ही लिखित परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App