आशणी मेले में देवता के दर्शन को जुटी भीड़

By: Jul 19th, 2019 12:05 am

भुंतर—गड़सा घाटी के आशणी का मेला धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर यहां पर देवता भृगु ऋषि के दरबार में भक्तों की भीड़ उमड़ी और देवता का आशीष लिया। इसके अलावा अन्य देवगतिविधियों को भी इस दौरान निभाया गया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि हर साल मनाए जाने वाले देवकार्यक्त्रम में धूप पीने की पवित्र रस्म का भी निर्वहन किया। मेले के दौरान सांस्कृतिक गतिविधियां व खेल गतिविधियां भी करवाई गई। कार्यक्त्रम के दौरान आशापुरी स्टोन क्त्रशर के संचालक टहल सिंह राणा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। मेला समिति के पदाधिकारियों ने उनका यहां पहुंचने पर स्वागत किया और सम्मानित किया। उन्होने देवता के दरबार में माथा भी टेका। इस मौके पर उन्होने मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजकों के प्रयासों को सराहा। उन्होने गांव के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करने का भी भरोसा दिलाया। इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधि, युवा मंडल व महिला मंडल के प्रतिनिधि व अन्य गणमान्य मौजूद रहे। इस मौके पर कुल्लूवी नाटी पर भी ग्रामीण झूमे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App