करियर रिसोर्स

By: Jul 31st, 2019 12:02 am

बायोटेक्नोलॉजी में संभावनाओं के बारे में बताएं।   – चंद्रेश कुमारी, ऊना

यह निस्संदेह एक उभरता हुआ क्षेत्र है। आने वाले समय में इसकी उपयोगिता मानव जीवन से जुड़े कार्यकलापों में बढ़ती हुई देखी जा सकती है। कृषि, चिकित्सा, उद्योग, फार्मास्यूटिकल इत्यादि में शोध कार्य की संभावनाएं हैं। बतौर वैज्ञानिक या विश्वविद्यालय स्तर पर अध्यापन में भी काम के अवसर मिल सकते हैं।

यदि एमबीबीएस या बीडीएस की डिग्री नहीं है, तो चिकित्सा क्षेत्र में क्या-क्या विकल्प हैं।                 — प्रथम शर्मा, ज्वालाजी

एमबीबीएस एग्जाम में आपका चयन नहीं होता है, तो होम्योपैथी, नेचुरोपैथी, आयुर्वेद, यूनानी और योग जैसे विकल्पों का चयन किया जा सकता है। इसके अलावा फार्मेसी, बायोटेक्नोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, वैटरिनरी साइंस एंड एनिमल हसबैंडरी,डेंटल मेकेनिक्स,  फिजियोथैरेपी, लैब एंड एक्स-रे टेक्नोलॉजी, बायोमेडिकल इंजीनियरिंग,  हास्पिटल मैनेजमेंट और न्यूट्रीशन एंड डायटिक्स में भी संभावनाएं हैं, इन क्षेत्रों के माध्यम से चिकित्सा क्षेत्र में पदार्पण कर अपना करियर भी बना सकते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App