कांगड़ा के 24 साल के रजत यूपी में जज

By: Jul 23rd, 2019 12:03 am

 उत्तर प्रदेश ज्यूडिशियल सर्विस परीक्षा में पाया 270वां रैंक

कांगड़ा —जिला कांगड़ा का 24 वर्षीय युवा रजत शर्मा उत्तर प्रदेश के न्यायालय में पीडि़तों को न्याय प्रदान करेंगे। उत्तर प्रदेश ज्यूडिशियल सर्विस 2018 की परीक्षा में 270वां रैंक प्राप्त करने वाले रजत शर्मा अब उत्तर प्रदेश में अपनी सेवाएं देंगे। कांगड़ा की बैजनाथ तहसील के रजोट गांव से सबंध रखने वाले रजत शर्मा पुत्र राजेश्वर कुमार शर्मा ने जिला कांगड़ा का नाम रोशन किया है। क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवक गुमानी राम शर्मा के पौत्र रजत शर्मा की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के प्रबुद्ध व्यक्तियों रजिंद्र शर्मा व भूपेंद्र शर्मा ने इस उपलब्धि पर उनको बधाई दी है। रजत शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी जमा एक तथा दो कक्षा तक की पढ़ाई क्रिसेंट पब्लिक स्कूल बनूरी से पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने अपनी एलएलबी की  पढ़ाई यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली से वर्ष 2018 में पूरी की। वर्ष 2018 में ही उन्होंने यूपी ज्यूडिशियल सर्विस की परीक्षा दी। इसमें उन्होंने 270वां रैंक प्राप्त किया। रजत शर्मा यूपी में बतौर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) अपनी सेवाएं देंगे।

एग्रीकल्चर रिसर्च परीक्षा में मंडी की निधि टॉपर

 मंडी —एग्रीकल्चर रिसर्च सर्विस परीक्षा-2017 में एग्रो फोरेस्ट्री विषय में मंडी जिला के राजगढ़ कैहड़ की 24 वर्षीय निधि शर्मा ने देश भर में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसी आधार पर उन्हें अब एग्रीकल्चर साइंटिस्ट रिक्रूटमेंट बोर्ड ने एग्रो साइंटिस्ट असिस्टेंट पद पर मैरिट के तहत नियुक्ति मिली है। निधि ने वर्ष 2017 में यह परीक्षा दी थी, जिसका परिणाम अब निकाला गया है। निधि शर्मा ने कृषि एवं वन संपदा अनुसंधान के लिए एंटे्रंस परीक्षा देकर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। निधि ने नौणी विवि में फोरेस्ट्री बीएससी पास कर एमएससी की परीक्षा में देश भर में भी तीसरा स्थान हासिल किया था। जूनियर रिसर्च फैलो पास करने के बाद निधि शर्मा ने पीएचडी के लिए एंटें्रस टेस्ट पास किया। कैहड़ के किसान परिवार से संबंध रखने वाले एडवोकेट पवन शर्मा एवं बैंक मैनेजर सुनीता शर्मा की बेटी निधि अब हिंदोस्तान कृषि एवं वन संपदा रिसर्च सेंटर में रिसर्च साइंटिस्ट असिस्टेंट के पद पर सेवाएं देंगी। निधि की पढ़ाई मंडी के एक निजी स्कूल में हुई है। निधि ने जमा एक व दो मेडिकल व नॉन मेडिकल दोनों विषयों में प्रथम श्रेणी में पास की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App