किसान मेले में विदेशी कद्दू की धूम

By: Jul 24th, 2019 12:05 am

ऊना—जापान में कृषि संबंधी विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ऊना जिला के गांव बढेड़ा के अग्रणी किसान रघुवीर सिंह के देशी व विदेशी सब्जियांे ने पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय किसान मेला में अपनी धूम मचाई है। इस प्रदर्शनी में अग्रणी किसान रघुवीर सिंह ने तीन प्रकार के विदेशी कद्दू प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए थे। इनमें गोल्डन पेपकिन, पटनट पेपकिन, चौकीन्नी स्केश यलो किस्म के कद्दू उत्पाद प्रदर्शित किए थे। यह ऐसे कद्दू उत्पात हैं, जिनका उत्पादन विदेश में ही होता है। जिन्हें इस किसान ने अपने खेतों में प्राकृतिक खेती कर दिखाया है। इसी प्रदर्शनी में राउंड भिंडी भी प्रदर्शित भी की गई थी। यह ऐसी भिंडी है जोकि सब्जी के अलावा सलाद के तौर पर भी प्रयोग की जाती है। इसके अलावा चैरी टेमोटो का उत्पाद भी इस प्रदर्शनी में लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। यह उत्पाद इटली देश में अधिकतर उगाया जाता है। उसे इस किसान ने अपने खेतों में ही तैयार कर दिया है। अब इसका बेहतर उत्पादन मिलने लगा है। अग्रणी किसान रघुवीर सिंह ने कहा कि देश के विभिन्न कोनों में भ्रमण के दौरान जाकर व जापान में जाकर उन्नत किस्मों की पैदावार लेने के बारे में जानकारी हासिल की है। अर्जित किए गए ज्ञान को वह अपने खेतों में फल, फसल की बेहतर पैदावार कर रहे हैं। वहीं, दवाइयां भी अब स्वयं की तैयार कर रहे हैं। उधर, आतमा प्रोजेक्ट ऊना के डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर आरएस जसरोटिया ने कहा कि अग्रणी किसान रघुवीर सिंह लोगों को फल, फसल के बारे में जागरूकता अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा कि पालमपुर में लगे राष्ट्रीय मेला में रघुवीर सिंह की देशी व विदेशी सब्जियों के उत्पादों को खूब सराहा गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App