क्यारियां स्कूल की दीवार ढही

By: Jul 23rd, 2019 12:05 am

बंगाणा—बंगाणा उपमंडल के तहत विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हुआ है। वहीं, विभिन्न स्थानों पर ल्हासे भी गिरे है। क्षेत्र के खुरवाईं, क्यारियां, थानाकलां में बारिश से नुकसान हुआ है। बारिश से राजकीय हाई स्कूल क्यारियां में करीब 50 मीटर बाउंडरी वाल ढह गई। इससे स्कूल की संपत्ति को नुकसान पहंुचा है। स्कूल के मुख्याध्यापक ने कहा कि इसकी सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App