क्यूबा से सीख ले भारत

By: Jul 15th, 2019 12:03 am

 नरपत दान चारण

स्वास्थ्य सेवा में भारत की स्थिति कमजोर है। अस्पताल खुद बीमार पड़़े हैं। ऐसे में भारत को बेहतर हेल्थ सर्विस के लिए क्यूबा जैसे सीमित संसाधनों वाले छोटे से देश की तरह कार्य करने की जरूरत है, जिसने अपनी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को दुनिया की अग्रिम पंक्ति में ला खड़ा किया है। इसकी वजह यही है कि इंडस्ट्री के तौर पर सफल होने के बावजूद यह मुनाफे की मशीन में तबदील नहीं हुआ। यह जवाबदेही वहां सुनिश्चित की गई, जिसका भारत जैसे देशों में अभाव है। वहां लगभग पांच सौ लोगों पर कन्सल्टेरिओ नियुक्त है, जिसमें एक डाक्टर और एक नर्स होती है। भारत में एक हजार लोगों पर मात्र एक डाक्टर उपलब्ध है। इस लिहाज से भारत में स्वास्थ्य सेवा में सुधार के लिए बुनियादी सुधार करने और डाक्टरों की जवाबदेही तय करने की जरूरत है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App