खिली धूप से मैदानों में बढ़ी उमस

By: Jul 24th, 2019 12:15 am

तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक का आया उछाल

शिमला-हिमाचल प्रदेश में आगामी दो दिनों के दौरान  हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।   मौसम विभाग ने राज्य के मैदानी इलाकों के साथ-साथ मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। विभाग की मानें तो समूचे राज्य में 29 जुलाई तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर बारिश होगी, जो जनता के इतजार की घडियों को पूरा कर सकती हैं। राज्य में मंगलवार को मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिला। राज्य में सुबह के समय आसमान में बादल घिरे रहे और धूध घिरी रही, मगर दोपहर बाद धूप के खिलने  से अधिकतम तापमान में फिर से उछाल आया है। अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री  का उछाल रिकार्ड किया गया है। तापमान में उछाल आने के बाद राज्य के मैदानी इलाकों में फिर से गर्मी (उमस) का प्रकोप बढ़ गया है। खास तौर पर राज्य के ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा और हमीरपुर में जनता को फिर से प्रचंड उमस का सामना करना पड़ रहा है। अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी हल्का उछाल आया है। राज्य में बरसात के दिनों के दौरान भी जनता को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अगर स्टीक बैठते हैं तो जनता को गर्मी से राहत मिल सकती हैं। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि राज्य में 25-26 जुलाई को प्रदेश में भारी बारिश होगी। राज्य में 29 जुलाई तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान अनेक स्थानों पर बारिश होगी।

तापमान पर नजर

शहर       अधिकतम न्यूनतम

शिमला    25.8       17.2

सुंदरनगर  33.0       23.3

भुंतर       35.0       20.0

कल्पा     26.3       13.3

धर्मशाला   27.8       20.0

ऊना       37.6       25.8

सोलन     30.6       20.6

नाहन      31.0       19.7

कांगड़ा    34.3       21.7

बिलासपुर 35.0       22.2

हमीरपुर    34.6       21.5

चंबा       33.0       19.9


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App