गगल हवाई अड्डे पर एयर इंडिया का विमान खराब

By: Jul 20th, 2019 12:01 am

गगल – गगल हवाई अड्डे पर एयर इंडिया का विमान तकनीकी खराबी के कारण गगल से दिल्ली नहीं जा सका। यह विमान दिल्ली से गगल आया था, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते यह विमान गगल हवाई अड्डे पर ही खड़ा रहा। पता चला है कि इससे 60 यात्री गगल से दिल्ली जाने थे। इस दौरान नियमित उड़ान न होने के कारण इन लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वहीं फैसला लिया गया गया है कि अब यात्री शनिवार को दिल्ली जाएंगे। विमान को ठीक करने के लिए भी इंजीनियर शनिवार को गगल आएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App