गरली बाल आश्रम से किशोरी फरार

By: Jul 21st, 2019 12:01 am

गरली – गरली के बाल बालिका अनाथ आश्रम से शनिवार दिन दहाड़े  सरकारी भवन की दीवार फांद कर 14 वर्षीय लड़की भाग गई। आश्रम के सुपरिंटेंडेंट इशू डोगरा ने बताया कि हर रोज की तरह शनिवार सुबह साढे़ सात बजे   तमाम लड़कियों की रजिस्टर पर हाजिरी लगाई, तो वह यही आश्रम मे मौजूद थी, लेकिन उसके बाद हम अन्य लड़कियों को ऊपरी मंजिल वाले भवन में ले गए। शायद इसी दौरान उक्त  लड़की हमें चकमा देकर भाग निकली । आश्रम के कर्मियों उसे हर जगह तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। ज्वालामुखी के डीएसपी तिलक राज ने बताया कि आश्रम से भागी लड़की की पुलिस हर जगह तलाश कर रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App