गरीब की सहायता को आगे आई कार सेवादल संस्था

By: Jul 23rd, 2019 12:10 am

कुल्लू। जिला कुल्लू की कार सेवादल संस्था गरीबों की सहायता करने में अपना भरपूर योगदान दे रही है। जहां क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में अपनी सेवाएं दे रही है। वहीं, गरीब लोगों की भी घर-घर जाकर सहायता करने को तैयार रहती है। इसी कड़ी में संस्था एक बार फिर गरीब की सहायता के लिए आगे आई है। बता दें कि 70 प्रतिशत दिव्यांग दंपति परिवार पिछले 40 सालों से जिया भुंतर में अपना पालन-पोषण बड़ी ही मुश्किलों से निर्वाह कर रहे हंै। सोनू  जो अब 34 वर्षीय हंै। तीन वर्ष की उम्र में एक्सीडेंट के बाद यह पैरों से दिव्यांग हो गए। परिवारिक स्थिति भी काफी कमजोर है। इनके माता पिता का किसी कारणवश तलाक होने से इनके पिता इसके साथ नहीं रहते थे। मां ने लोगों के घरों में और लोगों के खेतों में काम करके अपने दोनों बच्चों की परवरिश की। जिस जगह पर यह रह रहे हैं। मकान की हालत  तकरीबन बहुत ही नाजुक है। छत से पानी टपकता है और  एक ही कमरा है। जिसमें सारा परिवार अपना जीवन गुजारने को मजबूर है। सोशल मीडिया के जरिए इस परिवार की जानकारी कार सेवादल संस्था को मिली और परिवार के पास खुद जाकर हालत देखकर इस परिवार को रोजगार देने का वादा किया। गरीबी रेखा से ऊपर उठने के लिए कार सेवा दल संस्था के अधिकारियों द्वारा दिव्यांग सोनू के लिए आइसक्रीम साइकिल और एक चार पहिया रेड़ी में कन्फेक्शनरी का सामान भर कर दिया गया, ताकि यह  दिव्यांग परिवार अपना पालन-पोषण अच्छे तरीके से कर सके। समान  प्राप्त करके  दिव्यांग दंपति  की आंखों में आंसू भर आए  और हृदय से  इन्होंने  कार सेवादल संस्था का धन्यवाद किया। कार सेवा दल संस्था के प्रधान मनदीप सिंह, सेक्रेटरी कुलदीप सिंह, सदस्य दिलजीत सिंह,अमित शर्मा, नरेंद्र शर्मा, मनमोहन सिंह ,राजिंदर सिंह, अजय ठाकुर, मेघ सिंह, दुनीचंद, बेबी जसनूर उपस्थित रहे ।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App