गर्भधारण कर ट्रांसजेंडर ने दिया बच्चे को जन्म

By: Jul 19th, 2019 12:06 am

ये सुनकर आपको हैरानी होगी कि हाल ही में एक ट्रांसजेंडर ने बच्चे को जन्म दिया है। वैसे  पूरी दुनिया में तीसरे लिंग को मान्यता मिल है। दरअसल, ब्रिटेन के ट्रांसजेंडर फ्रेडी मैकोनल ने एक बच्चे को जन्म दिया है। फ्रेडी जन्म से एक महिला हैं, लेकिन उन्होंने अपना लिंग परिवर्तन कराया और पुरुष बन गए, लेकिन ऑपरेशन दौरान उन्होंने अपना गर्भाशय नहीं हटवाया। ये मामला भी बड़ा ही अजीब था। फ्रेडी ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि आगे चलकर वो बच्चे को जन्म देना चाहते थे। फ्रेडी का बच्चा हुबहू उनकी तरह ही दिखता है, फ्रेडी की बचपन की तस्वीर और बच्चे में कोई फर्क ही नही कर पाता हैं। इस बात से वो काफी खुश भी हैं। उन्होंने बच्चे को तो जन्म दे दिया, लेकिन वो बच्चे की मां नहीं बल्कि पिता बनना चाहते हैं। वो बच्चे के बर्थ सर्टिफिकेट में पिता के नाम की जगह अपना नाम चाहते हैं, लेकिन वो ऐसा नही कर पा रहे हैं क्योंकि वो लड़की के रूप में पैदा हुए थे। इसलिए वो लड़ाई लड़ रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App