गुरुनानक प्रकाशोत्सव के लिए तैयारियां शुरू

By: Jul 24th, 2019 12:01 am

कैथल। श्रीगुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव पर सिरसा में चार अगस्त को आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के दृष्टिगत जिला कैथल के लिए खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्ण देव कंबोज की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। उपायुक्त डा. प्रियंका सोनी ने बताया कि यह कमेटी 24 जुलाई को सुबह 11 बजे आरकेएसडी कालेज में जिला स्तर पर की गई तैयारियों की समीक्षा बैठक लेगी। इस कमेटी में यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, असंध के विधायक बख्शीश सिंह विर्क तथा करनाल से गुरविंद्र सिंह भी सदस्य हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App