गुरु दक्षिणा के महत्त्व पर डाला प्रकाश

By: Jul 24th, 2019 12:01 am

शाहपुरकंडी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थानीय शाखा की ओर से श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर के प्रांगण में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संघ के जिला सह संघचालक मास्टर अशोक की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में संघ से जुड़े अन्य कई संगठनों के सदस्यों ने भी गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में शिरकत की तथा संघ की प्रक्रिया के अनुसार भगवा ध्वज को प्रणाम कर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला सह संघचालक मास्टर अशोक ने गुरु दक्षिणा के महत्त्व को समझाते हुए कहा कि संघ की प्रथा के अनुसार साल में एक बार गुरु दक्षिणा कार्यक्रम किया जाता है, जिसमें स्वयंसेवक भगवा ध्वज के सामने प्रणाम कर यथा संभव अपना योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि संघ में किसी भी विशेष को नहीं अपितु भगवा ध्वज को ही माना जाता है। उन्होंने स्वयं सेवकों को नियमित शाखा से जुड़े रहने की बात भी कही। इस अवसर पर संघ के विभाग संघचालक मास्टर रमेश चंद, हरपाल, पंजाब के विभाग संयोजक विजय शर्मा, स्थानीय शाखा कार्यवाह संघचालक संदीप सिंह, भारतीय मजदूर संघ के अशोक शर्मा, रणधीर सिंह, भाजपा जिला प्रधान विपिन महाजन, सनातन धर्म सभा के जितेंद्र अरोड़ा सहित भारी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App