गूर-चेलियों ने लगाई डुबकी

By: Jul 17th, 2019 12:05 am

कुल्लू—भुंतर से सटे नैणा माता मंदिर पिपलागे में  माता नैणा  का 18वां जागरण (जाग) उत्सव शुरू हो गया है। भुंतर से सटे जिया संगम स्थल जहां पर ब्यास और पार्वती नदी का मिलन होता है, वहां पर माता के गूर, चेलियों, हारियानों ने सावन महीने के शुभ अवसर पर आस्था की डुबकी लगाई। माता के पुजारी अमित महंत ने बताया कि संगम में डुबकी लगाने के बाद माता नैणा के जाग उत्सव की शुरुआत होती है और हवन भी किया जाता है।  उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 26 जुलाई को माता का जाग उत्सव मनाया जाएगा, जिसमें माता भद्रकाली, माता कोयला, माता शीतला, माता छत्रेश्वरी अपने कारकूनों और हारियानों सहित विशेष रूप से पधारेंगी।  माता के गूर एवं चेलियां दहकते अंगारों पर चलकर माता की शक्ति का पूरे जगत को प्रमाण देंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App