चंडीगढ़ में भाजपा ने शुरू किया सदस्यता अभियान

चंडीगढ़ -भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा सोमवार को शहर के दो अलग-अलग स्थानों पर  सदस्यता अभियान और कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय सह-प्रमुख और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन भी विशेष रूप से उपस्थित थे। इनके साथ प्रदेश सदस्यता प्रमुख रामवीर भट्टीए सह-प्रमुख सतिंद्र सिंह, मेयर राजेश कालिया, महासचिव प्रेम कौशिक व चंद्रशेखर, सदस्यता अभियान के जिला प्रमुख अमित राणा, रविंद्र पठानिया, रमेश कुमार, प्रिंस बंदुला और बलविंद्र शर्मा भी उपस्थित थे। मंच का संचालन पार्टी के प्रदेश महासचिव चन्द्रशेखर ने किया। इन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मीडिया विभाग के इंचार्ज रविंद्र पठानिया ने बताया कि चंडीगढ़ के जिला अदालत परिसर में पार्टी ने सदस्यता अभियान की शुरू की। इस अभियान में दुष्यंत गौतमए संजय टंडन ने मौके पर जिला अदालत के वकीलों को सदस्यता ग्रहण करवाई। इस कार्यक्रम में पार्षद आशा, चंद्रावती, अशोक चौहान, एनके नंदा प्रधान, वकील योगेश मित्तल, शंकर गुप्ता, ब्रजेश्वर जसवाल व अन्य मौजूद थे।