चमेरा कर्मचारी संघ ने मनाया 64वां स्थापना दिवस

By: Jul 24th, 2019 12:05 am

चंबा। चमेरा कर्मचारी संघ द्वितीय चरण करियां ने मंगलवार को भारतीय मजूदर संघ का 64 वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से बनया। कार्यक्रम में एनएचपीसी कर्मचारी महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष पवन सिंह विशेष रूप मंे मौजूद रहे। इस दौरान यूनियन के अध्यक्ष जगदीश चंद्र व महामंत्री प्रेम ठाकुर ने संगठन के वारे में विस्तापूर्ण जानकारी बांटी साथ ही कार्यकर्ताआंे से यूनियन के कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की। उन्होंने भारतीय मजदूर संघ के कार्यक्रमों को लेकर अवगत करवाते हुए राष्ट्र हित, उद्योग हित एवं मजदूर हित में सदा कार्य करने के लिए सदैव तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजदूर संघ न केवल प्रदेश का ही ब्लकि देश का सबसे बड़ा औद्योगिक संगठन है लिहाजा मजूदर वर्ग से हर किसी को बहुत आशाएं हैं। उन्होंने कहा कि संघ मजूदरों की समस्यों से भाली भांति परिचित है तथा इसके समाधान के लिए हर समय तत्पर है। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष भुवन सिंह, वित सचिव योग राज, उपाध्यक्ष इंद्रजीत, मंत्री तिलक राज, संयुक्त सचिव सुरिंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App