चारदीवारी गिरने से दबी तीन बाइकें

By: Jul 14th, 2019 12:05 am

बीबीएन—शुक्रवार रात हुई मूसलाधार बारिश बीबीएन में कहर बनकर बरसी। उफान पर आएं नदी नाले लोगों के लिए आफत बन गए। कई स्थानों पर बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया। नदियों के साथ लगती किसानों की जमीन पानी के साथ ही बह गई। कई मार्ग ल्हासे गिरने से बंद हो गए। इनमें मुख्य नालागढ़-रामशहर- शिमला मार्ग एक बार फिर ल्हासे गिरने से बंद पड़ गया। मार्ग बंद होने से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि तीन घंटें बाद विभाग ने मलबा उठा मार्ग को दोबारा चालू कर दिया। मूसलाधार बारिश से ढांग निहली पंचायत में काफी नुकसान हुआ। किसान सदाराम के घर की चारदीवारी बारिश का पानी आने से ढह गई। दीवार गिरने से साथ खड़े तीन मोटरसाइकिल नीचे दब गए। जो कि पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ लेकिन चार दिवारी गिरने से लाखों रूपए का नुकसान हुआ है। इसके अलावा बाल्मीकि बस्ती में डैम का पानी ओवरफलो होने से लोगों के घरों में घुस गया। सुबह जब लोग उठे तो घरों में तीन तीन फीट तक पानी भरा हुआ था। पानी भरने से लोगों के घरों में रखा सारा सामान खराब हो गया। लोगो को कहना है कि हर बरसात में उन्हें यह समस्या पेश आती है कई बार इस बारें वह प्रशासन से मिले चुके है लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं किया जा रहा। इसके साथ ढांग उपरली किसान मान सिंह की जमीन नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी में बह गई। इससे पहले भी साथ लगती जमीन नदी में समा गई थी उन्होंने विभाग से नदी के साथ साथ डंगा लगाने की मांग की है। ढांग निहली में कुछ महीने पहले बनाई गई पुलिया भी मानसून की बारिश को नहीं झेल पाई। लोगो का कहना है कि पंचायत की ओर से पुलिया के निर्माण में घटिया साम्रगी इस्तेमाल की गई जिसके चलते पुलिया कई स्थानों से नीचे धस गई है। इसके अलावा जोरदार बारिश से क्षेत्र के कई रूट बंद रहे जिनपर बसे नहीं चल पाई। बारिश से किसानों की फसलें भी तहस नहस हो गई। कई स्थानों पर पानी की निकासी न होने से खेत पानी से लबालब हो गए। एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने बताया कि बारिश के कारण क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। कई स्थानों से लोगों ने नुकसान की सूचनाएं दी है। इसका आंकलन किया जाएगा। आपदा से निपटने के लिए एसडीएम कार्यालय में कंट्रोल रूम तैयार किया गया। कोई भी व्यक्ति 24 घंटें में अपनी सूचना दर्ज करवा सकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App