जम्मू से 4584 श्रद्धालुओं का नया जत्था अमरनाथ रवाना

By: Jul 17th, 2019 11:49 am

 बारिश की फुहारों और ‘बम बम भोले’ के उद्घोष के बीच 4584 श्रद्धालुओं का नया जत्था मंगलवार को यहां भगवती नगर यात्री निवास से अमरनाथ के लिए रवाना हुआ।केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल के जवानों की सुरक्षा के साए में श्रद्धालुओं का जत्था 192 वाहनों के लिए पारंपरिक मार्ग पहलगाम और नजदीकी मार्ग बालटाल के लिए रवाना हुआ। जत्थे में 3309 पुरुष, 1152 महिलाएं , 28 बच्चे और 95 साधु शामिल हैं।गत 29 जून को राज्यपाल के सलाहकार के के शर्मा ने अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे को हरी झंडी दी थी। बहुस्तरीय सुरक्षा इंतजामों के बीच 46 दिनों तक चलने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा 15 अगस्त को सावन पूर्णिमा के दिन संपन्न होगी।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App