ज्योतिष हेल्पलाइन

By: Jul 6th, 2019 12:05 am

क्या मेरे विदेश जाने की कोई संभावनाएं बनती हैं?

-वरुण, ऊना

आपके विदेश जाने के संकेत तो उच्च स्तरीय बनते हैं, लेकिन इसके लिए कुछ समय लग सकता है। अच्छे परिणाम अनुभव करने के लिए सफेद जिरकन और लाल मूंगा पहनें।

मेरा अपना घर कब बनेगा? 

                                                     – नवनीत, शिमला

आपके घर बनने की संभावनाएं 19 अगस्त, 2020 और 20 अगस्त, 2022 के मध्य बनती है, इसके बावजूद 2021 के अंतिम चरण में भी घर बन सकता है। बेहतर परिणामों के लिए पन्ना और फिरोजा पहनें।

क्या मेरा विवाह पसंदीदा होगा ?

                                           – संजय अग्रवाल, मंडी

आपके पसंदीदा विवाह की संभावनाएं नहीं बनती हैं, इसके बावजूद भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। सफेद जिरकन और मोती पहनना आपके लिए शुभ रहेगा।

मुझे नौकरी कब मिलेगी और कौन सा रत्न पहनना ठीक रहेगा?         

                                       -पंकज, सुंदरनगर

आपको कुछ समय के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। आपको नौकरी मिलने के संकेत 2020 के अंतिम चरण में बन रहे हैं। अपने सपने को साकार करने के लिए सफेद जिरकन और मोती पहनें।

मुझे संतान प्राप्ति कब होगी?         

– शिप्रा ,शिमला

आपकी कुंडली में संतान प्राप्ति की संभावनाएं तो बनती है, लेकिन इसके ज्यादा संकेत 27 अक्तूबर, 2021 और 2020 के अंतिम चरण में बन रहे हैं।  बेहतर परिणाम अनुभव करने के लिए सफेद जिरकन और लाल मूंगा पहनें।

डा. प्रेम कुमार शर्मा

प्रश्नों के उत्तर के लिए स्पष्ट नाम, जन्मतिथि एवं समय आदि भेजें

हेड आफिस प्त 1456 सेक्टर-4, पंचकूला-134109, फोन, फैक्स-0172-2562832, 2572874, ब्रांच आफिस-डा. प्रेम कुमार शर्मा, ई-31, पहली मंजिल, कालकाजी, नई दिल्ली-19  फोन नं. 011-26449898, 26489899


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App