तंगरोटी-दाड़ी में युवाओं को बांटी स्पोर्ट्स किटें

धर्मशाला —युवा पीढ़ी को नशे से बचाने और उनकी खेलों में रुचि बढ़ाने के लिए युवा सेवाएं एवे खेल बोर्ड के सदस्य विपन नैहरिया ने अनोखी मुहिम छेड़ी है। नैहरिया लंबे समय से युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित करने के लिए युवक मंडलों के बीच काम कर रहे हैं। वह दर्जनों खेल युवा मंडलों के बीच जाकर उन्हें लगातार खेलों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। खास बात है कि वह युवाओं को खेलों के साथ नशे से बचने और इसके गंभीर परिणामों से अवगत करवा रहे हैं।  प्रदेश युवा सेवाएं एवं खेल बोर्ड सदस्य विपन नैहरिया ने धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के युवा क्लबों व खेल टीमों को खेल किटें देकर उन्हें खेलकूद की लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। सोमवार को प्रदेश खेल बोर्ड सदस्य विपन नैहरिया ने अपर तंगरोटी, तंगरोटी, उथड़ाग्रां व दाड़ी में युवाओं को खेल सामग्री दी। विपन नैहरिया ने कहा कि खेल सामग्री देने का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को खेल गतिविधियों में व्यस्त रखकर नशे को दूर करना है।  इस अभियान के तहत उन्होंने धर्मशाला क्षेत्र में अभी तक 50 युवक मंडलो से मिलकर खेल किटें आबंटित की हैं और उनका ये अभियान निरंतर जारी है। इसमें मुख्य रूप से क्रिकेट खेल की सामग्री बांटी जा रही है। लेकिन इसके अलावा वालीबाल व नेट, बास्केटबाल तथा बैडमिंटन सहित अन्य खेलों की सामग्री भी युवाओं को दी जा रहीं है। इस मौके पर उनके साथ विनोद बरसैण, मुनीष सुंधू, रिक्की भयाण सहित अन्य भी मौजूद रहे। a