दिनदहाडे़ 13 लाख की डकैती की निंदा

By: Jul 28th, 2019 12:01 am

चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फेड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने अपने साथियों सहित अनाज मंडी के व्यापारी विनोद कुमार चंद वासियां के हुई दिनदहाडे़ 13 लाख की डकैती पर पीडि़त व्यापारी से मिलने उनके दुकान पर पहुंचे और डकैती की पूरी जानकारी लेने के उपरांत प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने प्रेस वार्ता में कहा कि सिरसा अनाज मंडी में अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े डकैती करना यह सरकार की विफलता का जीता जागता सबूत है। पुलिस प्रशासन व सरकार को तुरंत प्रभाव से अपराधियों को पकड़ कर डकैती के रुपए बरामद करने चाहिए। अगर जल्द ही अपराधियों को पकड़ कर रुपए की वसूली नहीं कि तो व्यापार मंडल सड़कों पर उतर कर धरना, प्रदर्शन व शहर बंद करेगा।  


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App