दिल्ली से आयी महिला श्रद्धालु की मौत

By: Jul 17th, 2019 12:50 pm
 

 पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए दिल्ली से आयी 61 वर्षीय एक महिला श्रद्धालु की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी।एक यात्रा अधिकारी ने बुधवार को बताया कि अमरनाथ यात्रा के पारंपरिक पहलगाम मार्ग पर शेषनाग के समीप एक महिला श्रद्धालु को दिल का दौरा पड़ा। महिला को तत्काल समीप के चिकित्सा शिविर ले जाया गया , जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतका की पहचान दिल्ली निवासी पुष्पा रानी के रूप में की गयी है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App