ध्रुव चंद को यूथ एशिया में भारत अंडर-19 की कमान

By: Jul 29th, 2019 5:26 pm

NBTविकेटकीपर ध्रुव चंद जुरेल को श्रीलंका में 3 से 15 सितंबर तक होने वाले यूथ एशिया कप-2019 के लिये भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम की कप्तानी सौंपी गयी है।आशीष कपूर की अध्यक्षता वाली अखिल भारतीय जूनियर चयन समिति ने इंग्लैंड में इस टूर्नामेंट के लिये भारत की अंडर-19 टीम का चयन किया है। अंडर-19 टीम इस प्रकार है- ध्रुव चंद जुरेल(विकेटकीपर-कप्तान), सुवेद परकार, ठाकुर तिलक वर्मा, नेहाल वढेरा, अर्जुन आज़ाद, शाश्वत रावत, वरूण लावंडे, सलील अरोड़ा, करण लाल, अर्थव अनकोलकर, पंकज यादव, आकाश सिंह, सुशांत मिश्रा, पुरानक त्यागी, विद्याधर पाटिल।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App