नारायणगढ़ में रेप आरोपी हिरासत में

By: Jul 18th, 2019 12:02 am

नारायणगढ़ – क्षेत्र की लड़की का अपहरण कर उसके हाथ-पैर बांधकर बलात्कार करने के मामले में मुख्यारोपी को महिला पुलिस थाना ने काबू कर अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेजा। जानकारी के अनुसार क्षेत्र की पीडि़त लड़की ने महिला पुलिस थाना में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि वह दुकान से प्रसाद लेकर घर वापस आ रही थी, तभी एक बाइक सवार युवक ने अपने भाई की मदद से नशीला पदार्थ सूंघा कर उसे उठा ले गए। जब लड़की को होश आया, तो उसके हाथ-पैर बांधे व मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था। पीडि़ता का आरोप था कि  इनमें से एक युवक ने उसके साथ रेप किया था।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App