नुक्क्ड़ नाटकों से लोगों को किया जागरूक

By: Jul 19th, 2019 12:10 am

सलूणी। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबंधित सरस्वती म्यूजिकल गु्रप गैहरा के कलाकारों ने किहार व सलूणी में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के बारे में लोंगों को विस्तृत जानकारी दी। गु्रप के कलाकार कुलदीप, सुरेश कृष्ण, विपिन, कांता, पूजा तथा ठाकुर सिंह आदि ने गीत- संगीत से उपस्थित लोगों का नुक्क्ड़ नाटकों के माध्यम से सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के बारे में उपयोगी जानकारी दी। गु्रप के प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य विभिन्न अधिनियमों की जानकारी तथा सरकार द्वारा आम जनमानस के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को गीत संगीत के माध्यम से सरल तरीके से जनता तक पहंुचाना है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App