नेपाल में बाढ़ से 32 लोगों की मौत, 17 लापता

By: Jul 13th, 2019 6:26 pm

काठमांडू, 13 जुलाई (शिन्हुआ) नेपाल में गुरुवार से हो रही भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन की घटना में अब तक कम से कम 32 लोगाें की जानें जा चुकी हैं तथा 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जबकि 17 लोग लापता हैं। गृह मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन से 21 जिलों में आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। टेलीविजन फुटेज में काठमांडू बचाव दल बाढ़ की चपेट में आए घरों से लोगों को रबर की नौकाओं की ओर ले जाते नजर आ रहे हैं।  नेपाल पुलिस मुख्यालय के मुताबिक शनिवार दोपहर तक 831 लोगों को बचाया जा चुका है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमेश थापा ने बताया कि करीब 27,830 पुलिसकर्मी देश के विभिन्न हिस्सों में बचाव कार्य में लगे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App