न्यूजीलैंड टीम का स्वागत समारोह टला

By: Jul 17th, 2019 12:02 am

वेलिंगटन -आईसीसी विश्वकप में शानदार प्रदर्शन के बावजूद इंग्लैंड के हाथों पराजित हुई न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की घर वापसी पर होने वाली परेड और सम्मान समारोह को फिलहाल कुछ कारणों से टाल दिया गया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी डेविड व्हाइट ने बताया कि टीम के प्रदर्शन की प्रशंसा की जानी चाहिए। खिलाडि़यों के स्वदेश लौटने पर परेड और सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। मगर टीम के कई खिलाड़ी वापस नहीं लौट रहे हैं। ऐसे में यह परेड आयोजित नहीं की जा सकती है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App