पंजाब के स्कूलों का फिर बदला समय

By: Jul 17th, 2019 12:01 am

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राज्य के सभी सरकारी माध्यमिक, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों का समय बदल दिया है। गर्मी को मुख्य रखते पिछले कुछ दिनों से राज्य के सभी सरकारी स्कूलों का समय सुबह 7ः30 से 1ः30 बजे तक कर दिया गया था और अब मौसम में तबदीली होने के कारण शिक्षा विभाग ने फिर पहले वाला समय कर दिया है। राज्य के अब सभी सरकारी प्राथमिक स्कूलों का समय सुबह 8ः00 से दोपहर 2ः00 बजे तक का होगा, जबकि सभी सरकारी माध्यमिक, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8:00 से दोपहर 2:30 बजे तक का होगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App