पांच दिन में रोपेंगे 25 लाख पौधे

By: Jul 20th, 2019 12:02 am

पनारसा से शुरू हुआ राज्य स्तरीय वन महोत्सव; मुख्यमंत्री बोले, 70 फीसदी पौधारोपण सफल

औट -मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को मंडी जिला के पनारसा से 70वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव 2019 की शुरुआत की।  जयराम ठाकुर ने कहा कि इस वर्ष 25 लाख पौधे रोपे जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें औषधीय पौधे, चौड़ी पत्तियांे वाले पौधे तथा फ लदार पौधे भी रोपे जाएंगे। पहले तीन दिन तक वन महोत्सव मनाया जाता था, लेकिन इस बार यह लक्ष्य पांच दिन तक चलने वाले वन महोत्सव अभियान के दौरान प्राप्त करने के प्रयास किए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश में वन विभाग द्वारा रोपे जाने वाले 70 प्रतिशत से अधिक पौधे सही तरह से फ ल-फू ल रहे हैं। कहीं भी 100 प्रतिशत पौधे सरवाइव नहीं करते, लेकिन प्रदेश में सुखद बात यह है कि यहां 70 प्रतिशत से अधिक पौधे सरवाइव कर रहे हैं। हाल ही में देश में सम्पन्न हुए लोकसभा चुनावों में भाजपा को भारी समर्थन देने के लिए लोगों का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अप्रत्याशित जीत के कारण विपक्ष के नेता सदमे में हैं। सरकार लोगों की सक्रिय भागीदारी के साथ सभी योजनाओं को प्रभावशाली ढंग से लागू कर रही है तथा वन योजनाओं में भी किसानों को शामिल किया गया है, ताकि उनकी आर्थिकी को सुदृढ़ किया जा सके। वहीं, इस अवसर पर वन मंत्री गोविंद ठाकुर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. राजीव सहजल, विधायक जवाहर ठाकुर, विधायक इंद्र सिंह गांधी, सुरेंद्र शौरी, एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह और प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन अजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App