पुरानी पेंशन बहाली को लड़ेंगे सचिवालय कर्मी

शिमला—पुरानी पेंशन नीति को बहाल करने के लिए अब सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन भी लड़ाई लडे़गा। सोमवार को प्रदेश सचिवालय में आमसभा का आयोजन कर कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार और सचिवालय प्रशासन से लंबित मांगे पूरी करने की अपील की। हालांकि यह आमसभा कर्मचारियों के लिए धन्यवाद के लिए रखी थी, लेकिन कर्मचारियों की समस्याओं एवं उनकी लंबित मांगों पर भी मंथन हुआ। आमसभा की अध्यक्षता करते हुए संगठन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि सचिवालय के ही नहीं, बल्कि प्रदेश के सभी कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को जल्द ही प्रदेश सरकार के समक्ष रखे जाएंगे। उन्होंने सभी कर्मचारियों से आग्रह किया कि 15 अगस्त तक सभी कर्मचारी अपनी समस्याओं का ब्यौरा कार्यकारिणी के समक्ष पेश करें। जिसे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और मुख्य सचिव बीके अग्रवाल के समक्ष रख दिए जाएंगे। संजीव शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों के 4-9-14, पुरानी पेंशन बहाली और वरिष्ठ सहायाकों के आरएंडपी रूल में संशोधन कर 10 साल से घटा कर सात साल करवाना है। ऐसी कई मांगे हैं जो कर्मचारियों के हितों के लिए संगठन प्रदेश सरकार के समक्ष रख कर उसे मनवाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सहचवालय में खाली चल रहे पदों को भरने सहित कई अन्य मसलों पर जल्द ही प्रदेश सरकार से चर्चा करेंगे। इस दौरान संजीव शर्मा सहित पूरी र्काकारिणी ने सभी कर्मचारियों का चुनाव में सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त कियाा। आमसभा को संगठन के महासचिव कमल कृष्ण शर्मा ने भी संबोधित किया। राजभवन और लोकायुक्त कर्मचारी संगठन के अध्यक्षों ने भी अपनी मौजूदगी दिखाई। उल्लेखनीय है कि संजीव शर्मा लगातार दूसरी बार सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। पूर्व में भी उनकी अध्यक्षता में कई बैठकें हुई और कर्मचारियों के हितों के लिए सरकार और सचिवालय प्रशासन से कई मांगे पूरी करवा चुके हैं।