पुलिस भर्ती… पहला दिन 666 ने लगाई दौड़

ऊना—लंबे समय पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। ऊना में पुलिस लाइन झलेड़ा में पुलिस भर्ती शुरू हो गई है। जोकि छह दिन तक चलेगी। भर्ती होने के लिए युवा पसीना बहा रहे हैं। पुलिस भर्ती के लिए युवाओं को पहले शारीरिक प्रशिक्षण से भाग लेना होगा। बाकायदा ग्राऊंड पास करने के बाद इन अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा पास करनी होगी। वहीं, अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अभ्यर्थियों को पुलिस में भर्ती होने का मौका मिलेगा। पहले दिन सैकड़ों युवाओं ने भर्ती में भाग लिया। बुधवार सुबह के समय से अभ्यर्थियों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। बाकायदा तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अभ्यर्थियों ने ग्राउंड प्रक्रिया में भाग लिया। बता दें ऊना जिला में 17 से 22 जुलाई तक भर्ती होगी। इस दिन तक चलने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में 6425 अभ्यर्थी भाग लेंगे। पुलिस प्रशासन की ओर से जिला में 95 पद भरे जाएंगे। इसमें 55 पुरुष कांस्टेबल, 18 महिला कांस्टेबल, 11 पुरुष चालकों के पद भरे जाएंगे। उधर, डीआईजी संतोष पटियाल ने कहा कि पुलिस भर्ती में भाग ले रहे अभ्यर्थी किसी के बहकावे में न आएं। यदि कोई भी व्यक्ति किसी अभ्यर्थी को पुलिस में भर्ती करवाने के बारे में कहता है तो तुरंत इसकी सूचना जिला पुलिस को दें, ताकि उचित कार्रवाई की जा सके। वहीं, पुलिस भर्ती में 800 अभ्यर्थियों में से 666 ने भाग लिया। इसमें से 380 अभ्यर्थियों ने क्वालीफाई किया। वहीं, 286 डिस्क्वालीफाई हुए हैं। क्वालीफाइड हुए अभ्यर्थियों के लिए आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।