पूजा करते समय सांप ने डसा, मौत

By: Jul 16th, 2019 12:05 am

गगरेट—विधानसभा क्षेत्र गगरेट की सीमा के साथ सटे पंजाब के गांव भवनौर के एक व्यक्ति की सांप के डसने से मौत हो गई। उसे गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल गगरेट भर्ती करवाया गया लेकिन तब तक जहर द्वारा अपना असर दिखा देने के चलते उसकी मौत हो गई। गगरेट पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिया है। सोमवार सुबह होशियारपुर जिले के भवनौर गांव का सुरेश (45) अपने कच्चे मकान में पूजा कर रहा था कि अचानक उसे एक जहरीले सांप ने डस लिया। इसके चलते उसके परिजन तत्काल उसे गगरेट अस्पताल ले आए। अभी डाक्टर उसे उपचार उपलब्ध करवा ही रहे थे कि उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची गगरेट पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App