प्रदेश की 113 सड़कें बंद

नदी-नालें उफान पर, पीडब्ल्यूडी को 74 करोड़ 83 लाख की चपत

शिमला —हिमाचल प्रदेश में बारिश गहरे जख्म दे रही है। बारिश ने राज्य भर में जमकर तबाही मचानी शुरू कर दी है। बारिश से राज्य भर में  जगह-जगह भू-स्खलन हो रहा है। जिससे राज्य में 100 से अधिक मार्गों पर यातायात ठप पड़ गया है। इतना ही नहीं मानसून के पहले ही पखवाड़े में ही लोक निर्माण विभाग को 74 करोड़ 83 लाख की चपत लग चुकी है। राज्य में बारिश से लोक निर्माण विभाग को अभी तक सबसे अधिक नुकसान हुआ है। लोक निर्माण विभाग को 74 करोड़ 83 लाख की चपत लग चुकी है।  शनिवार को भारी बारिश होने से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भू-स्खलन होने से 113 सड़कों पर  यातायात बाधित रहा। मण्डी जोन में सबसे अधिक 82 सड़के बदं पड़ी हुई है। इसके अलावा शिमला में 23 व हमीरपुर में 8 सडकें बंद पड़ी हुई हैं। राज्य आपदा प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के तहत बारिश से लोक निर्माण विभाग को सबसे अधिक नुकसान मंडी जोन में हुआ है। मंडी जोन में 22 करोड़, हमीरपुर में 21 करोड़, कांगड़ा में 11, शिमला में 15 करोड़ और एनएच को 15 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। प्रदेश में भू-स्खलन के चलते 113 सड़कों पर यातायात अवरुद्ध पड़ा हुआ है। मार्ग अवरूद्व होने से जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश से राज्य भर में नदी-नाले भी उफान पर आ गए हैं। कई नदियों में तो जल स्तर खतरे के स्थान से ऊपर पहुंच गया है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि नदी-नालों से दूर रहे।

मंडी में चार घरों में नुकसान

शनिवार को भारी बारिश से शिमला व मंडी में चार  कच्चे मकानों को नुकसान हुआ है। जबकि कॉऊ शैडों को भी भारी बारिश से  आंशिक नुकसान पहुंचा है।  मौसम विभाग ने राज्य में मानसून के कहर दिखाने का पूर्वानुमान लगाया है,  जो नुकसान के आंकड़े को और बढ़ा सकता है।