प्रदेश के पालतू जानवरों की ऑनलाइन गिनती

By: Jul 16th, 2019 12:02 am

 शिमला—हिमाचल में ऑनलाइन 20वीं पशुपालन गणना पूरी हो गई है। पहली बार पशुपालन विभाग ने ऑनलाइन टैब के माध्यम से यह गणना की है। केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद यह जनगणना पूरी करने में हिमाचल ने सबसे पहला नंबर भी बताया है। अहम यह  है कि पशुपालन विभाग के पास अभी तक खुद यह आकंड़ा नहीं है कि प्रदेश में कितने पालतू जानवरों की पहचान की गई है। ब्लॉक लेवल पर वेटरिनरी अधिकारियों ने यह ऑनलाइन गणना की है, वहीं सीधे केंद्र सरकार के पोर्टल पर भी अपने स्तर पर चढ़ाने की जानकारी दी है। यह पहली बार हुआ है कि हर ब्लॉक में वेटरिनरी अधिकारियों को ऑनलाइन टैब मुहैया करवाए गए थे। टैब के माध्यम से ही विभाग के कर्मचारियों ने घर-घर जाकर ऑनलाइन यह सर्वे किया है। ऑनलाइन सर्वे से पहले पशुपालन विभाग ने कर्मचारियों को इस बारे में ट्रेनिंग भी दी थी। फिलहाल एक हफ्ते पशुओं की यह सर्वे रिपोर्ट केंद्र सरकार की ओर से ऑनलाइन वेबसाइट पर चढ़ा दी जाएंगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App