प्रदेश भर में रोपे जाएंगे 25 लाख पौधे

By: Jul 21st, 2019 12:02 am

डांड पंचायत में पौधारोपण अभियान के शुभारंभ पर बोले भाजपा नेता डीएस ठाकुर

सलूणी –डलहौजी विधानसभा की डांड पंचायत से शनिवार को जिला भाजपा एवं मार्केट कमेटी अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने देवदार के पौधे को रोप कर पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा स्थानीय लोगों ने भी पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प उठाया। डीएस ठाकुर ने लोगों से प्रदेश सरकार की इस मुहिम में अपनी भागेदारी निभाते हुए हरियाली रोपने में अपना सहयोग देने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि इस पांच दिवसीय अभियान के दौरान प्रदेश भर में 25 लाख पौधे रोपे जाएंगे। इसी कड़ी में वनमंडल चुराह व सलूणी में एक लाख से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे जाएंगे। इस मौके पर वनमंडल सलूणी के एसीएफ सुशील गुलेरिया, लोक निर्माण विभाग सलूणी मंडल के एक्सईएन पीसी शर्मा, सहायक अभियंता मनोज टंडन के अलावा वनमंडल सलूणी के रंेजर, डिप्टी रेंजर व वनरक्षक सहित काफी तादाद में ग्रामीण मौजूद रहे। उधर, ग्राम पंचायत बणतर के संगोट में भी वन विभाग की ओर से वैदिक विधि से देवदार का पौधा रोपकर अभियान की शुरुआत की गई। जिला संयोजक व सुखधार दंगल प्रधान पंडित ज्ञान ने देवदार का पौधा रोपा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हिमगिरि के इतिहास प्रवक्ता ईश्वर ठाकुर ने पर्यावरण संरक्षण में पौधारोपण कार्यक्रमों की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस मौके पर आरओ राजेंद्र सिंह, बीओ राजेंद्र कुमार, वनरक्षक टेक चंद व खेमराज के अलावा पंचायत प्रधान भीलो राम, पूर्व प्रधान मोती राम, उपप्रधान भगत राम, पूर्व प्रधान मोती राम के अलावा युवक व महिला मंडल के अलावा आंगनबाडी व आशा वर्कर और छात्रों ने भी पौधारोपण अभियान में अपना योगदान दिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App