बहड़ाला में बुजुर्ग ने खाया जहर, मौत

By: Jul 18th, 2019 12:05 am

ऊना—सदर थाना के तहत बहड़ाला में 62 वर्षीय वृद्ध की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सुभाष चंद पुत्र हरनाम सिंह निवासी बहड़ाला के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सुभाष चंद मानसिक तौर पर परेशान रहता था। मंगलवार रात बहड़ाला निवासी सुभाष चंद ने अज्ञात कारण के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा सुभाष को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां पर वृद्ध को मृत घोषित कर दिया गया। एएसपी विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App